Santhal Samaj Dishome Manjhi Pargana held a meeting in ManduSanthal Samaj Dishome Manjhi Pargana held a meeting in Mandu

रामगढ़: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना मांडू टुलिया समिति की बैठक पंचायत भवन हेसागढ़ा के सभागार कक्ष में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कैलाश टुडू एवं संचालन प्रखंड सचिव टीरू सोरेन ने किया।

बैठक में मणिपुर में आदिवासी महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य का संथाल समाज ने कड़ी निंदा किया गया। मौके पर केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एतवा बास्के ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार आदिवासियों के विरूद्ध घृणात्मक नीति अपना रही है। आदिवासी समाज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मांग करता है कि हम आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए।

वहीं बैठक के दौरान आगामी 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा करते हुए गिद्दी सी ऑफिसर क्लब में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हर एक आदिवासी गांव में मांझी हाउस, सरना घेराबंदी, जाहेर थान (पुजा स्थल), मांझी थान बनाने को लेकर चर्चा किया गया। वहीं मांडू प्रखंड कमेटी में जिस गांव से सदस्य को नही जोड़ा गया है, उस गांव से सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एतवा बास्के, केन्द्रीय उपाध्यक्ष कान्दो मरांडी, केन्द्रीय सचिव पन्नालाल मुर्मू, केन्द्रीय उप कोषाध्यक्ष प्रदीप सोरेन, प्रखंड सचिव टीरू सोरेन, पंचायत समिति सदस्य सनु मदन सोरेन, चुनूराम बेसरा, विक्रम सोरेन, रमेश पावरिया, कृष्णा कुमार, मनोज सोरेन, राज कुमार टुडू, छोटेलाल हंसदा, जगलाल मुर्मू, देवन मरांडी, सुरेश सोरेन, आशिन हंसदा, मुकेश मुर्मू, चेतलाल मांझी, जगदीश मुर्मू, सुधीर हेम्ब्रोम, कुलेश्वर बेसरा, अनिल कुमार हंसदा, कामेश्वर मुर्मू, छोटेलाल हंसदा, सुरेश टुडू, छोटू सोरेन, दासो हेम्ब्रोम, नरेश हेम्ब्रोम, धर्मेंद्र हंसदा सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!