हजारीबाग: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की बैठक शुक्रवार को गुरूग्राम पब्लिक हाई स्कूल विष्णुगढ़ में हुई। जिसकी अध्यक्षता शिबू सोरेन एवं संचालन मोहन हंसदा ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि दिशोम जोगवा (कोषाध्यक्ष) एतवा बास्के एवं विशिष्ट अतिथि परानिक (सचिव) पन्नालाल मुर्मू उपस्थित रहे।

Santhal Samaj Dishome Manjhi Pargana meeting held in Vishnugarh

बैठक में संथाल समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित मांझी परानिक ने बारी-बारी से अपने  विचारों को रखा। इस दौरान पर मुख्य अतिथि दिशोम जोगवा (कोषाध्यक्ष) एतवा बास्के ने कहा कि यदि समाज आपस में बंटा रहेगा, तो कभी तरक्की नहीं कर सकेगा। वर्तमान में लाेग एक-दूसरे दूर होते जा रहे हैं। संगठन को मजबूती देने के लिए समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम करना अति आवश्यक है। उन्होंने समाज की एकता के लिए सभी को आगे आने की बात कही।

बैठक में मुख्य रूप से मांडु प्रखंड जोगवा अमित हंसदा, परगना देवी राम टुडू, सोहो मांझी हड़ाम संतोष हंसदा, चुनूराम बेसरा, विष्णुगढ़ से मंगरी देवी, गीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!