उरीमारी (हजारीबाग): संथाल समाज कर्णपुरा परगना की बैठक रविवार को जुबला जाहेर थान के समीप मांझी हाड़ाम सूरज बेसरा की अध्यक्षता और किशोर हांसदा के संचालन में हुई। बैठक के दौरान आगामी आगामी 30 मई को नेहरू स्टेडियम, तापिन साउथ, फुसरी बहेरा हजारीबाग में होनेवाले संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के 29वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि स्थापना दिवस समारोह में संथाल समाज कर्णपुरा परगना से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रुप से केन्द्रीय परगना मोहन सोरेन कर्णपुरा मांझी हाड़ाम सूरज बेसरा कर्णपुरा पराणिक बहादुर मांझी,सन्नी सोरेन विनोद हेम्ब्रोम, सीताराम किस्कू,जतरू बेसरा, रविन्द्र सोरेन, राजेन्द्र सोरेन बिनोद बेसरा, संजय सोरेन, किशोर हांसदा, गौतम हांसदा, महादेव बेसरा, मनुलाल सोरेन, मनोज सोरेन, बब्लू मुर्मू, अकला हांसदा, विमल टुडू, संजय मुर्मू, मोतिलाल टुडू, राजेश हांसदा, रामलाल हांसदा, जगदीश हांसदा, पुरन मांझी, महादेव हांसदा, बंशीलाल मुर्मू, सुखदेव हांसदा, रामदेव हांसदा, सुनील मरांडी सहित अन्य उपस्थित रहे।