रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत के नीचे धौड़ा में श्री श्री सरस्वती पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है। आकर्षक विद्युत सज्जा के बीच मां शारदे की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा से पहले पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ मनोज राम ने विधिवत फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। वहीं पंचायत के मुखिया अजय पासवान ने अंगवस्त्र देकर मनोज राम का स्वागत किया। इसके उपरात विधि विधान से पूजा शुरू हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोगों ने मां सरस्वती की पूजा कर मंगलकामना की।मौके पर आजाद भुइंया, मुन्ना करमाली, सघन करमाली, छोटू करमाली, बबलू करमाली, रतन पासवान, किशोरी पासवान, देवानंद करमाली, सागर करमाली, गुड्डू पासवान, दिलीप कुमार, लीलू देवी, सुमन देवी, मंजू देवी, सावित्री देवी, धनेश्वरी देवी, राखी कुमारी, नेहा कुमारी, अंतरा कुमारी, नीतू कुमारी, अंजलि कुमारी, खुशी कुमारी, काजल देवी, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, सोनम कुमारी, सीमा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं पूजा को सफल बनाने में पूजा कमेटी के विनय, कुलदीप, दिलीप, अमन, सुकेश, जय, छोटू, अजीत, सूरज, रोहित, कृष, कार्तिक, प्रयास, शुभम, नेहाल, अनिकेत, रविंदर, किशन सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!