बड़़कागांव: उरीमारी सहित आसपास के क्षेत्रों में सरस्वती पूजा बुधवार को धूमधाम संपन्न हुई। इस दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों सहित विभिन्न चौक चौराहा पर पूजा समितियों के द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। शांति निकेतन विद्यालय बगरैया में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके प्रमुख रूप से उरीमारी ओपी प्रभारी बीरबल करमाली, शांति निकेतन विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, राजेन्द्र राम, पिंटू कुमार, रंजीत करमाली, राजू बेसरा, चन्द्रदीप कुमार चौधरी, बिनोद हांसदा, सुशील कुमार, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी, सुरज कुमार, पूनम सरोज किण्डो, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, सोनी कुमारी, पुनम भारती, सुमन हांसदा, शैलेश कुमार सिंह, विकास करमाली, प्रदीप कुमार, सुप्रिया राज गीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी, आर्यन कुमार, ज्योति कुमारी, तान्या कुमारी, प्रशंसा कुमारी, चंदन कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Saraswati puja performed with devotion in Urimari area

भारत भारती विद्यालय उरीमारी में सात दिवसीय मां सरस्वती की पूजा एवं पाठ का समापन बुधवार को हो गया। मां सरस्वती के पूजन पाठ का आयोजन बनारस से आए आचार्य हरि शुक्ला एवं सात ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत किया गया। सात दिवसीय पूजन का समापन हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, प्राचार्य माहे आलम, उप्राचार्य अर्जुन साव, नवीन पाठक, रंजीत महतो, ललन कुमार, रंजीत कुमार, शिवाजी साह, सीमा, सरिता, रितु, अनीता, राधिका, रेणु, शालिनी, प्रियंका सहित कई लोग मौजूद थे।

पहाड़ी शिव मंदिर उरीमारी में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा को लेकर पंडाल निर्माण किया गया। वही विद्युत बल्वो के माध्यम से आकर्षक सजावट किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अनिल साव, सचिव नरेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, उप सचिव शिव दांगी, अंकित कुमार, विकास कुमार, जीतू कुमार, सुशांत कुमार, राजा कुमार, प्रिंस कुमार, सचिन कुमार, संजय प्रसाद, कमल साव, श्रेयांश, डॉ विजय कुमार, कुलदीप साव, राजपति कुमार, पीयूष सहित कई लोग मौजूद थे।

हेसाबेड़ा कांटा घर के समीप सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गया। पूजा को लेकर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया। पंडाल के आसपास विधुत बल्बों से सजावट आकर्षण का केंद्र रहा। मां शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मुकेश कुमार साव, शिव कुमार ठाकुर, राज कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, दशरथ कुमार, सुमित कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, खुशियाल साव, गिरधारी साव, प्रकाश कुमार, उपेंद्र कुमार, अर्जुन मेहता, शिवम कुमार सोनी, एकता कुमारी, सोनी देवी, उमा देवी, अनु देवी, शोभा देवी, सोनी दीक्षित, कविता कुमारी, पूजा देवी, सकून देवी, रागिनी कुमारी, अनिशा कुमारी, दृष्टि कुमारी, लक्ष्मी देवी सहित कई लोग मौजूद थे

By Admin

error: Content is protected !!