आकर्षक झांकियों के साथ सरहुल जुलूस का हुआ जुटान

रामगढ़: भुरकुंडा थाना मैदान में केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति भुरकुंडा कोयलांचल के तत्वाधान मे सोमवार को सरहुल मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सूबे की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव,पूर्व टीएससी सदस्य रतन तिर्की, समाजसेवी निशि पांडेयपतरातु प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत पटेल, भुरकुंडा पंचायत मुखिया अजय पासवान, चमन लाल, गिरधारी गोप, प्रेमनाथ साहू, जगतार सिंह, रामशरण गिरि, जगरनाथ पासवान, सुरेश पासवान, बारीक अंसारी, आज़ाद भुइयां, राजेंद्र करमाली, शामिल रहे। अवसर पर केंद्रीय सरहुल समिति भुरकुंडा कोयलांचल के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर और बैच लगाकर अभिनंदन किया किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर बेदिया और संचालन राजन करमाली ने किया।

मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकले जुलूस का जुटान हुआ। जुलूस में शामिल सरहुल पूजा समितियों ने झांकियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला- पुरुष ढोल-मांदर और डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे। समारोह को संबोधित करते हुए गीताश्री उरांव ने कहा कि प्राकृतिक पर्व सरहुल हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन एक-दूसरे से मिलने जुलने और मिलजुलकर आनंद मनाने का अवसर होते हैं। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक राजन करमाली, संरक्षक रंजीत बेदिया, रामदास बेदिया, महेंद्र मुंडा, श्यामसुंदर करमाली, हरिलाल बेदिया, लखन मुंडा, देवानंद बेदिया श्रीनाथ करमाली, कार्यकारी अध्यक्ष किशुन नायक, उपाध्यक्ष अमर बाउरी, छोटा राजन, संजयनाथ करमाली, मनोज करमाली, सचिव शशि करमाली, कोषाध्यक्ष देवशरण मुंडा, सह कोषाध्यक्ष राजा बाबू, राज करमाली, शहजादा तामील, प्रवीण कच्छप, पप्पू खान,अंजू देवी, रीना करमाली, विक्की करमाली, पवन बाउरी,गुलाब करमाली, रोहित मुंडा का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!