बड़कागांव: सामूहिक सरहुल समिति उरीमारी के तत्वावधान में सरहुल महोत्सव का आयोजन उरीमारी स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में गुरुवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दसई मांझी और संचालन अमन हेम्ब्रोम ने किया। सरहुल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह, अति विशिष्ट अतिथि संजीव बेदिया, विशिष्ट अतिथि बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, हेंदेगीर/जीवनधारा/सौन्दा डी परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, विंध्याचल बेदिया, उरीमारी ओपी प्रभारी राम कुमार राम, सोनाराम मांझी उपस्थित थे।
सरहुल महोत्सव का शुभारंभ जुबला सरना स्थल से जुलूस निकाला गया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए उरीमारी स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंचा। महोत्सव में अतिथियों का झारखंडी रीति रिवाज से विधिवत स्वागत किया गया। तत्पश्चात समिति के सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

सरहुल महोत्सव के दौरान विभिन्न गांवों से पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ आयें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में गणेश गंझू एवं अकल मुंडा ग्रुप पोटंगा बस्ती, गुगली ग्रुप तेतरिया, संथाल क्लब बगरैया, गंधौनिया, पूरन टोला पसेरिया, मनेश ग्रुप असवा तिलैया, मदन करमाली ग्रुप भुरकुंडवा, बीरबल बेदिया गरसुल्ला, सरिता मरांडी संथाली संगीत, सरका टोला पसेरिया, डाड़ी प्रखंड कुरकुट्टा बस्ती, सत्यनारायण बेदिया जरजरा, उरीमारी बस्ती, निहाल ग्रुप अंबा टोला गरसुल्ला, शिक्षा देवी ग्रुप अंबा टोला, सिमरन ग्रुप जरजरा, कैलाश कुमार गरसुल्ला बस्ती, स्टार ग्रुप गरसुल्ला, तान्या ग्रुप गरसुल्ला, सरिता मरांडी ग्रुप, नवाटोला सोनिका ग्रुप, मनीषा ग्रुप नवाटोला जरजरा सहित कई समूह शामिल रहे।
पूरन टोला (पसरिया) ग्रुप महोत्सव का विजेता बना
सरहुल महोत्सव में बेहरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले समूह का चयन कर पुरस्कृत किया गया। पहले स्थान पर पूरन टोला पसरिया, दूसरे स्थान पर उरीमारी बस्ती रहा। जबकि सत्यनारायण ग्रुप जरजरा, संथाल ग्रुप बघरैया और मनेश ग्रुप असवा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।विजेता को प्रथम पुरस्कार 4000, द्वितीय पुरस्कार 3000, तृतीय पुरस्कार 2000 और सांत्वना पुरस्कार ₹1500 दिया गया। वहीं बेहतर प्रदर्शन करनेवाले कई ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
मौके पर मुख्य रूप से संगिनी महिला समिति की अध्यक्ष सुधा सिंह, सुनीता त्यागी, रश्मि कुमारी, शोभा मुंडा, नंदिनी प्रसाद, कुमकुम शुक्ला, श्वेता प्रियदर्शी, विंध्याचल बेदिया, विस्थापित नेता सोनाराम मांझी, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, दिनेश करमाली, भवानी शंकर प्रसाद, महादेव मांझी, महादेव बेसरा, कजरू उरांव, जितेंद्र बेदिया, सीताराम किस्कू, सुखू मांझी, डीएवी उरीमारी के प्राचार्य उत्तम कुमार राय, नकुल प्रजापति, लालो महतो, पोटंगा पंचायत के उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, डॉ जी आर भगत, कौलेश्वर गंझू, कार्तिक मांझी, खान प्रबंधक बिरसा राजेश प्रियदर्शी, उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, पोटंगा पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, समाजसेवी गौरी देवी, बबिता देवी, सुषमा श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।
