राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उठाएं पूरा लाभ : अंबा प्रसाद

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के सयाल दक्षिणी पंचायत में गुरुवार को ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन विधायक अंबा प्रसाद, सयाल दक्षिणी पंचायत मुखिया जगदीश कुमार साव, पंचायत समिति सदस्य विजय साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने लोगों से सरकारी योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कहा कि राज्य सरकार लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सभी जागरूकता के साथ योजनाओं का लाभ लें और दूसरों को भी जागरूक करें। शिविर में मईया योजना, बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, पशुपालन हेतु आवेदन जमा किये गये।

मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डीलर बिरेन्द्र कुमार सिन्हा, उपमुखिया रजनी देवी, वार्ड सदस्यबिलसी देवी, रीता देवी, शिवकान्ति देवी, डॉ. महेन्द्र सिंह, सेविका रेणुका देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, सुधा देवी, रुखसाना खातून, ऐनम सरिता कुमारी, सहिया मीरा देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, अनुराधा देवी, अमित कुमार सिन्हा, जल सहिया शांति देवी, बालकिशोर कुमार ठाकुर, गणेश साव, शंकर पासवान, अंजलि कच्छप, जवाहिर सिंह यादव, बिनोद कुमार पासवान, जयराम कुमार सहित कई  उपस्तिथ थे। 

By Admin

error: Content is protected !!