रांंची: 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देश पर चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के क्रम में उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार एवं निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में ‘जी’ समवाय तमाड़ के कार्य क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल, तमाड़ पुलिस एवं वन विभाग द्वारा बनडीह जंगल क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया। संयुक्त दल ने अवैध रूप से लकड़ी काट रहे 12 लोगों को धर दबोचा।
जिनमें लंगा मुंडा (22 वर्ष) पिता राजा मुंडा, चंद्र मोहन मुंडा (22 वर्ष) पिता सेनाथ मुंडा, सुखलाल मुंडा (35 वर्ष) पिता स्व. मुगल मुंडा, टगढ़ो मुंडा (36 वर्ष) पिता मुंगा मुंडा, अतुआ मुंडा (30 वर्ष) पिता राजा मुंडा, सानिका मुंडा (31 वर्ष) पिता विरसा मुंडा, लखिन मुंडा (20 वर्ष) पिता मंगरा मुंडा, रावतो मुंडा (22 वर्ष) पिता मुंगरा मुंडा, रणशी मुंडा (25 वर्ष) पिता राजा मुंडा, कंडे मुंडा (25 वर्ष) पिता काकम सिंह मुंडा, विसाम मुंडा (40 वर्ष) पिता करम सिंह मुंडा, अच्चू मुंडा (30 वर्ष) पिता स्व. साधो मुंडा शामिल हैं।
इनके पास से 8 लकड़ी काटने वाला बड़ा आरा, 12 कुल्हाड़ी, 6 साइकिल एवं लगभग 500 सीएफटी स्कूआ (साल) की लकड़ी बरामद की गई। जब्त किए गए सभी अभियंत्रों एवं अवैध कटाई की गई लकड़ी को वन विभाग तमाड़ (रेंज ऑफिस) को तमाड़ पुलिस के समक्ष सौंप दिया गया। इससे तमाड़ थाना क्षेत्र में तस्करों के बीच डर का माहौल हैं।