रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत सौंदा ‘डी’ परियोजना कार्यालय के समक्ष स्थानीय लोगों ने सोमवार को तीन सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन पंचायत समिति सदस्य डब्लू पांडेय ने किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल रहे। इस दौरान कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही परियोजना की पर्सनल मैनेजर नीना होरो के माध्यम से प्रबंधन को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से 20 दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने, पंचायत के लोगों को नोटिस जारी करने पर रोक लगाने और ग्राम पंचायत से समन्वय बनाकर ही भविष्य में खनन कार्य शुरू करने की मांग उठाई गई। वहीं धरना- प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि विगत 20 दिनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति कर यहां के लोगों को परेशान किया जा रहा है। आए दिन अतिक्रमण का नोटिस देकर लोगों को भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां होने वाले खनन कार्य को लेकर प्रबंधन ग्राम पंचायत की उपेक्षा कर रही और समन्वय बनाने का पहल भी नहीं किया जा रहा है।

इस दौरान धरना को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन को मामले से तीन बार अवगत कराया गया है।महाप्रबंधक अजय कुमार ने आश्वासन भी दिया है कि बिना बातचीत के किसी प्रकार का कोई कदम उठाया नहीं जायेगा, बावजूद इसके स्थानीय प्रबंधन गलत रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि यहां कई पीढ़ियों से हजारों लोग बसे हुए हैं और जीवनयापन कर रहे हैं। प्रबंधन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए और समन्वय बनाकर ही खनन कार्य करे। स्थानीय लोगों की उपेक्षा करने पर हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, पंचायत समिति सदस्य कुमकुम देवी, उप मुखिया संजय भारती, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, संजय यादव, राजेंद्र यादव, दीपक सिंह, सुशील सिंह, जयंत तूरी, शकुंतला देवी, राम नरेश सिंह, गुलज़ार ठाकुर, संतोष यादव, सुबोध रजक, एंजलीना एक्का, संजय कुमार, अरविंद ओझा, धनंजय सिंह, भरत महतो, सुरेंद्र प्रसाद, घनश्याम बैध, राजू करमाली, राजू मोदी, मोहम्मद मिनाज, जितेंद्र यादव, अजीत कुमार, राजकुमार, सुनील, सारे देवी पिंकी, देवी, मालती देवी, गायत्री देवी, मीणा देवी, रिंकी देवी डब्लू खान, डब्लू कुमार दास, बिनोद कुमार, शांति देवी, सुलेखा देवी, शकीला देवी, मूर्ति देवी सरस्वती देवी कंचन देवी रेखा देवी शशि भूषण सिंह, कृष्ण कुमार, अवधेश यादव, रविंद्र कुमार, जगदीश साव, प्रवीण चटर्जी संतोष शर्मा,गौतम पासवान, सरवन राम, शहीद अनवर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।
