रामगढ़: प्रसिद्ध सिद्धधपीठ मां छिन्नमस्तिका के धाम रजरप्पा में शनिवार को भैरवी नदी के तेज बहाव में बहने लगे। इससे पहले की कुछ अनहोनी होती, स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर दोनों युवको बचा लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार पटना से श्रद्धालुओं का एक समूह रजरप्पा आया हुआ था। समूह का एक युवक नहाने के क्रम में पत्थर से फिसलकर भैरवी नदी के तेज बहाव में बहने लगा। यह देख युवक के एक अन्य साथी ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बहने लगे।

इस दौरान दोनों युवकों को नदी में पत्थर का सहारा मिल गया। इस क्रम में हो-हल्ला सुन स्थानीय लोग और दुकानदार जमा हो गये। रस्सी के जरिए बचाव कार्य शुरू किया गया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!