रामगढ़: सयाल अंबेडकर समिति की बैठक गुरुवार को सयाल उत्तरी पंचायत सचिवालय में हुई । जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र पासवान और संचालन ओमप्रकाश सिंह ने किया। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सयाल अंबेडकर ग्राउंड में भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक अजय सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे।
बैठक के दौरान सयाल अंबेडकर समिति का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक खजांची राम, ओम प्रकाश सिंह, बृजकिशोर राम, सतीश सिन्हा, रामविलास यादव, दीप नारायण राम, विसर्जन राम, रामजी राम, प्रभु पासवान, बच्चन पांडे, अध्यक्ष सयाल उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव, सचिव वीरेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष सुचित राम चयन किया गया।
मौके पर बिनोद कुमार, इरफान अंसारी, अर्जुन सिंह, विमलेश कुमार, बजरंग राम, अमरनाथ पासवान, सुनील कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रभु पासवान, भोलानाथ, अमित कुमार सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।
