रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को मतदान संपन्न हुआ। रामगढ़ जिले के सयाल में कुल 6392 मतदाताओं में से 3076 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 1673 एवं महिला 1403 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सयाल के बूथ संख्या 287 में 969 मतदाताओं में से 427 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 222 महिला 205, बूथ संख्या 288 में 725 मतदाताओं में से 356 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 202 महिला 154, बूथ संख्या 289 में 724 मतदाताओं में से 365 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 194 महिला 171, बूथ संख्या 290 में 1201 मतदाताओं में से 626 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 335 महिला 291, बूथ संख्या 291 में 749 मतदाताओं में से 343 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 188 महिला 155, बूथ संख्या 292 में 1152 मतदाताओं में से 557 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 314 महिला 243, बूथ संख्या 293 में 872 मतदाताओं में से 402 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष 218 एवं महिला 184 थी।
वहीं राजकीय मध्य विद्यालय सयाल में पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।