जिलाध्यक्ष चुने गए प्रेम पासवान

रामगढ़: भुरकुंडा अंबेडकर स्थल के प्रांगण में शनिवार को SC/ST/BC काउंसिल की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रेम पासवान और संचालन उमेश कुमार बेदिया ने किया। बैठक के दौरान आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के रूप में प्रेम पासवान का चयन किया गया। बताया कि बीते 22 को राम नरेश पासवान को जिलाध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पदभार निर्वहन में असमर्थता जताई है। जिसकी वजह से पुनः जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया है।

बैठक में काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष ‌ रविंद्र मिस्त्री, आजाद भुइयां, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, बैजनाथ राम, जगरनाथ पासवान, प्रभु दयाल सिंह, सुमन देवी, गुड़िया देवी, प्रतिमा देवी, शोभा देवी, रविंद्र प्रसाद, विश्वनाथ कुमार, चंद्र भगत, सुरेश पासवान, इंद्रजीत प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!