गढ़वा: भारत के वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक अपने कक्ष में स्थापित होने पर रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में अमरेन्द्र कुमार की अगुवाई में विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की।
इस दौरान छात्र छात्राओं को समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया की नज़र भारत देश पर है क्योंकि आज़ हमारा देश इतिहास रचने जा रहा है और इस पल का साक्षी बनकर हम सभी बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पुरे देश में इस अभियान की सफ़लता के लिए प्रार्थना की जा रही है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 के मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग का प्रदर्शन करना, चंद्रमा पर रोवर के चलने का प्रदर्शन करना और इन-सीटू यानि चांद की सतह पर ही वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है। मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए, लैंडर में कई उन्नत प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं जैसे कि लेजर और आरएफ-आधारित अल्टीमीटर, वेलोसीमीटर, प्रोपल्शन सिस्टम आदि। ऐसी उन्नत तकनीकों को पृथ्वी की स्थितियों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने के लिए, कई लैंडर विशेष परीक्षण, जैसे इंटीग्रेटेड कोल्ड टेस्ट, इंटीग्रेटेड हॉट टेस्ट और लैंडर लेग मैकेनिज्म प्रदर्शन परीक्षण की योजना बनाई गई है।
मौके पर मुख्य रूप से राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार, निधि कुमारी, पंकज गुप्ता, पंकज कुमार, मो. रेयाजुदीन सहित कई लोग मौजूद थे।