रामगढ़: सौंदा ‘डी’ पंचायत स्थित सौंदा ‘डी’ उच्च विद्यालय में बैठक कर सोमवार को प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सुबोध रजक और संचालन प्रधानाध्यापक अनुज कुमार खत्री ने किया। बैठक में मुखिया उपेंद्र शर्मा, उप मुखिया संजय कुमार भारती, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पांडेय मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पर्यवेक्षक सुनील कुमार कुशवाहा की देख-रेख में आम सहमति से प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मिठू मुखर्जी, उपाध्यक्ष राजू भुइयां सहित सदस्यों में बबीता देवी, संजय महली, पूनम देवी, गणेश राम, कंचन देवी, सुरेश साव, बेबी खातून, मरजीना खातून, संगीता देवी, निरंजन पोद्दार का सर्वसम्मति से चयनित किया गया। इसके उपरांत ताली बजाकर नये पदाधिकारी और सदस्यों का स्वागत किया गया। 

बैठक में आरती साहू, उदय भान सिंह, श्वेता मिश्र, राहुल त्रिपाठी, कल्याणी देवी, खुशबू कुमारी, कंचन देवी, अन्ना देवी, ज्योति कुमारी, मालती देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, मीनू देवी, पूनम देवी, प्रेम साव, संजय कुमार बाउरी, बिपिन बिहारी सिंह, गीता देवी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!