रामगढ़: थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना नेशनल हाईवे-33 पर मंगलवार को सैनी रेस्टोरेंट के निकट सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला बच्चे के साथ स्कूटी JH 24 N 5216 पर रांची की ओर से रामगढ़ की तरफ आ रही थी। इस क्रम में सुबह तकरीबन 06:30 बजे सैनी रेस्टोरेंट के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर स्कूटी को चपेट ले लिया और महिला को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। वहीं घटना की जानकारी पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन-फानन में एंबुलेंस पर मृतका के शव और घायल बच्चे को सदर अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस की जांच पड़ताल में मृतका की पहचान भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के मुंडा धौड़ा, ए.के. कोलियरी निवासी रीता कुमारी (लगभग 27 वर्ष) पिता रमेश भुईयां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर के संबंध में छानबीन की जा रही है।