हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र में ‘सांसद खेल महोत्सव’ का दूसरा चरण 23 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। जहां पहले चरण में 15,000 से अधिक खिलाड़ियों ने ‘नमो फुटबॉल प्रतियोगिता’ में भाग लिया और जिसके मैच अभी भी चल रहे हैं। वहीं दूसरे चरण में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसके अंतर्गत 10 से 28 नवंबर तक कुज्जू, रामगढ़, बरही, हजारीबाग में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं आर्चरी प्रतियोगिता 12 से 13 नवंबर तक रामगढ़ में और 21 से 22 नवंबर तक हजारीबाग में होगी। शतरंज प्रतियोगिता 15 से 16 नवंबर तक हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 16 नवंबर तक रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, बरही और बड़कागांव में विधानसभा-स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगा। फुटबॉल प्रतियोगिता 12 से 24 दिसंबर तक कुज्जू, रामगढ़, बरही और हजारीबाग में आयोजित होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी खेल प्रेमियों से इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजीकरण से संबंधित जानकारी भी साझा की जाएगी।
सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस वार्ता जीएसटी की कमी को बताया जनता के लिए वरदान
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जीएसटी दरों में कटौती को जनता के लिए बड़ा तोहफ़ा और राहत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा गरीब और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में हाल ही में किए गए जीएसटी सुधार से अब रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली अनेक वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स की दरें घटा दी गई हैं। जो आज से प्रारंभ हो चुका है। सांसद ने बताया कि खाद्य सामग्री, मिठाई, कपड़े, जूते-चप्पल, मोबाइल फोन, छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किचन से जुड़ी वस्तुएं, बच्चों की पढ़ाई से संबंधित सामग्री, किताबें और स्टेशनरी जैसी आवश्यक चीजों पर अब पहले से कम टैक्स लगेगा। और जनता को काफी सहूलियत होगी। कई वस्तुओं पर 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत और 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत तक जीएसटी कर दिया गया है, वहीं कुछ वस्तुओं पर पूरी तरह से जीएसटी समाप्त कर दिया गया है। साथ ही श्री जायसवाल ने कहा कि इस निर्णय से समाज के हर तबके को फायदा होगा। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के घर का खर्च कम होगा, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के कारोबार को गति मिलेगी और आम लोगों की जेब से बचने वाला पैसा उनके दूसरे आवश्यक कार्यों में इस्तेमाल हो सकेगा। इससे न केवल महंगाई पर नियंत्रण लगेगा बल्कि बाजार में भी रौनक और गति लौटेगी। सांसद ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन ही नया जीएसटी सुधार लागू होना जनता के लिए शुभ संकेत है। यह दिखाता है कि केंद्र सरकार हर त्योहार और हर मौके पर आम जनता की खुशहाली के लिए कटिबद्ध है।
प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, केपी ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष टुनू गोप, अशोक यादव, जिला पदाधिकारी सह रेणुका साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद देव,जय नारायण प्रसाद ,लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, सांसद पुत्र करण जायसवाल,जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू,विनोद झुनझुनवाला,लोकसभा मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, मनमीत अकेला, मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, राजकरण पाण्डेय, इंद्र नारायण कुशवाहा, मनोरमा राणा, तनवीर अहमद, जीतन राम, सत्यभामा, दामोदर साहू ,अरुण राणा, जीवन मेहता, रणधीर पांडे, विजय वर्मा, जेपी गुप्ता, बंटी तिवारी, रामकुमार मेहता,बद्री मेहता, अर्जुन साव, बबन गुप्ता, कृष्णा मेहता, कैलाश यादव, सरदार कुलदीप सिंह, अजय पांडे, मिथिलेश यादव, वीरेंद्र कुमार बीरू, नारायण गुप्ता, अरविंद यादव, तब्बू गुप्ता, दीपू यादव, राजेश चंद्रवंशी,आशेष कुमार सिंहा, रवि यादव, शंभू अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अनेश्वर प्रसाद, मुनींद्र शर्मा, महावीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।