बड़कागांव (हजारीबाग): कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के भूगोल विभाग द्वारा शुक्रवार को “पर्यावरण कार्यक्रम एवं नीतियां” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कीर्ति नाथ महतो और संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत प्रसाद ने किया।
सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. कीर्ति नाथ महतो ने भारत सरकार की ‘हाथी परियोजना’ पर प्रकाश डाला और हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा पर जोर दिया। वहीं अतिथि वक्ता पूर्व प्राचार्य ज्योति जलधर ने वन संरक्षण एवं विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों का जिक्र करते हुए उनकी विशेषताओं का उल्लेख किया। वहीं शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने नदी संरक्षण परियोजना की जानकारी दी तथा जल को स्वच्छ रखने पर बल दिया। सेमिनार का समापन परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोहम्मद फजरूद्दीन द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
अवसर पर डॉ. सुरेश महतो, प्रो. नरेश महतो, प्रो. लालदेव महतो, प्रो. राम किशोर दांगी, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. ललिता कुमारी, डॉ. दिव्या शालू, डॉ. पवन कुमार, प्रो. काजल कुमारी, प्रो. ऋतुराज दास सहित भूगोल विभाग के छात्र-छात्राएं शिवम कुमार, ऋषि कुमार, विकास सोरेन, रोशन कुमार, अजय कुमार, टिकेश्वर महतो, ज्योति कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी, काजल कुमारी, किरण कुमारी एवं अन्य विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

