रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी ने गुरुवार को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। सर्वप्रथम भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में गांधी चौक से सुभाष चौक तक मौन पदयात्रा निकाली गई। इसके साथ ही जैन मंदिर के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदनाएं व्यक्त की गई। संगोष्ठी से पूर्व शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वहीं वन्दे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय ने गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कहा कि 14अगस्त 1947 को देश का विभाजन कांग्रेस की एक सोची समझी साजिश थी। कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई। विभाजन के कारण जहां हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए। वहीं करोड़ों लोगों ने जान गंवाई और विस्थापन भी झेला। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा। जबतक वृहत भारत का निर्माण नहीं हो जाता तबतक यह आजादी पूरी नहीं मानी जा सकती है।
कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका के दंश से पीड़ित परिवार और पूर्व सैनिक को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी जोगिंद्र सिंह जग्गी ने विभाजन के समय की आपबीती सुनाते हुए भावुक हो गए। गोष्ठी को प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता तथा वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम जिला संयोजक विजय जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन जिला सह संयोजक राजेन्द्र कुशवाहा ने किया।
मौके पर डॉ. संजय कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, अनुसूचित जन जाति प्रदेश मंत्री विनोद कुमार, वरिष्ठ नेता डॉ. संजय प्रसाद सिंह, उमेश प्रसाद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, महेन्द्र प्रजापति, जिला मंत्री दिलीप सिंह, संजीव कुमार बबला, संजय प्रभाकर, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह, वारिस खान, चरणजीत कौर, जिला आईटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू, बबलु साव, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, नरेश साव, संतोष कुमार साह, सुशांत पांडे, ब्रजेश पाठक, ऋषिकेश सिंह, जितेन्द्र साहू, सत्यजीत सिंह, मुन्ना ओझा, तरुण कुमार साहू, अमित ठाकुर, जगदीश शर्मा, अरविंद सिंह, संतोष कुशवाहा, प्रीतम साहू, मनमोहन सिंह लांबा, बृजबिहारी सिंह सहित विभाजन विभीषिका पीड़ित परिवार के सदस्य और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्यों की उपस्थिति रही।