हजारीबाग: रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष पर संगोष्ठी का आयोजन हजारीबाग अग्रसेन भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह और संचालन दामोदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर झारखंड प्रदेश के प्रांत प्रचारक गोपाल जी, हजारीबाग विधानसभा के विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा आए अतिथियों का अपने मधुर वाणी से स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया गया।उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका थी। जिन्होंने मालवा क्षेत्र में होलकर राजवंश की स्थापना की। जिसे उनकी न्याय प्रियता, धार्मिकता के लिए जाना जाता है। अहिल्याबाई होल्कर शिव की अनन्य भक्त थी। अहिल्याबाई का 13 वर्ष की अल्प आयु में मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव खोलकर के साथ विवाह हुआ था। यौवना अवस्था की दहलीज पर ही थी की 29 वर्ष की आयु में पति का देहांत हो गया। कुछ वर्षों के बाद उनके पितातुल्य ससुर भी चल बसे। तब उन्हें स्वयं शासन की बागडोर संभालनी पड़ी। उन्होंने विधवा विवाह एवं उसकी समुचित व्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया था।
वहीं कार्यक्रम को प्रांत प्रचारक गोपाल जी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव, केपी ओझा, सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, अशोक यादव, दिनेश सिंह राठौर, दामोदर सिंह, रेणुका साहू, भानुमति पासवान, जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर, मनोज गिरी, कुंवर मनोज सिंह, सुमित लहरी, मनोरमा राणा, अजीत चंद्रवंशी, इंद्र नारायण कुशवाहा, राजकरण पांडे, सत्यभामा, विवेक बरियार, प्रकाश कुशवाहा, कृष्णा मेहता, कैलाश यादव, रणधीर पांडे, ऋषि शर्मा, चंदन सिंह, अजीत बक्शी, राजेश चंद्रवंशी, कुलदीप कृष्णा, सुमन सिन्हा, राजेश कुमार, आशीष कुमार, विनोद ओझा, गणेश प्रसाद, लीलावती देवी, पिंटू देवी, गुड़िया देवी, संगीता अग्रवाल, कंचन शर्मा, किरण देवी, नेहा आलम, सोनी, पूनम, रेखा देवी, सरिता देवी, सुनैना, शांति सहित अन्य उपस्थित थे।