बेहतर शिक्षा के लिए अनुशासन जरूरी : अमन हेंब्रम
उरीमारी: शांति निकेतन विद्यालय बगरैया उरीमारी में शुक्रवार को कक्षा नौवीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र अमन हेंब्रम को विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली और प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली के द्वारा शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
सेमिनार में विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए अमन हेम्ब्रोम ने कहा कि जीवन में अनुशासन सबसे जरूरी है।अनुशासन, लगन और सकारात्मक सोच की वजह से व्यक्ति मंजिल को प्राप्त कर ही लेता है। उन्होंने बताया कि अनुशासन और लगन की वजह से ही मैं उरीमारी कोयलांचल से 26 जनवरी 2019 में राजपथ नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में एनएसएस दल की ओर से प्रतिनिधित्व किया। वहीं युवा नेताओं के संवाद में भारत मंडपम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के साथ प्रस्तुति दी।
अमन हेंब्रम ने विद्यार्थियों को पढाई पर फोकस करने और मोबाइल से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि कहा कि माता-पिता और गुरुजनों से बड़ी सीख कोई और नहीं दे सकता है। इनका सम्मान करके ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।
मौके पर मुख्य रूप से निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, उप प्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, बिनोद हांसदा, पूनम सरोज किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम भारती, चेतो हेम्ब्रोम, अनोखा कुमारी, सबिता देवी, बसंती देवी, मनीष करमाली, विजय करमाली, डब्लू मुंडा, अमित कुमार, ओम कुमार किस्कू, अमन किस्कू, सुजीत मुंडा, विकाश मुर्मू, बिक्रम सोरेन, अन्नू करमाली, सागर कुमार, दीपक कुमार, ईशान कुमार सिंह, महेन्द्र मुर्मू, आराध्या कुमारी, इशिका कुमारी, शुभांगी किस्कू, मधु कुमारी, मंजू कुमारी, मोना कुमारी, स्नेहा हेम्ब्रोम, रौशनी कुमारी, इरशाद अंसारी, संजू कुमारी, जन्नत बक्श अंसारी, अरुण हांसदा, सनी बेदिया, राम कुमार, निलेश कुमार, रमेश गंझू, आकाश कुमार सिंह, बीटू कुमार, अनुष्का चौधरी, मीरा कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
