रांची: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का रविवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में किया गया। जहां बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

हरिनारायण सिंह के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। झारखंड के विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और प्रबुद्ध लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि- “उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे”।

By Admin

error: Content is protected !!