Seventh death anniversary of late Dilip Yadav organized in UrimariSeventh death anniversary of late Dilip Yadav organized in Urimari

बड़़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में उरीमारी पंचायत के पूर्व मुखिया सह क्षेत्रीय सचिव स्वर्गीय दिलीप यादव का 7वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गई।

सर्वप्रथम पंडित अनिल पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। पूजा में विशाल यादव, आयुष यादव, अनिरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, अनिमेष यादव, कानू मरांडी, श्यामसुंदर प्रसाद, दीपक यादव सहित कई लोग शामिल हुए।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव सह स्वर्गीय दिलीप यादव के छोटे भाई राजू यादव के द्वारा स्वर्गीय दिलीप यादव के तस्वीर पर फूल माला अर्पित किया गया।

वहीं अन्य आगंतुक अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय दिलीप यादव के तस्वीर पर फूल माला अर्पित किया गया, तत्पश्चात पुण्यतिथि के मौके पर उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से गोपाल यादव, पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, विंध्याचल बेदिया, वासुदेव साव, सतीश सिन्हा, अशोक शर्मा, महादेव मांझी, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, उरीमारी पंचायत की उप मुखिया सतीश कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवा दास, बिरसा परियोजना खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, डीएवी उरीमारी प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय, डॉ जी आर भगत, सीताराम किस्कू, पूर्व उरीमारी पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, विसमो सचिव महादेव बेसरा, देवेंद्र कुमार सिंह, पीडी सिंह, महेंद्र सिंह, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, सुखदेव प्रसाद, इन्द्रदेव राम, श्याम सुन्दर प्रसाद, दशाराम मांझी, हीरालाल महतो, सीतामुनी देवी, फूलमती देवी, तेतरी देवी, फुलमूनी देवी, शांति देवी, संजय यादव, सरोज यादव, दीपक यादव, कंचन मांझी, तालो बेसरा, गणेश राम, कजरू उरांव, महेश गंझू, अजय मिश्रा, रवि पावरिया, सिगू हेम्ब्रोम, मुकद्दर सोरेन, दीपक करमाली, प्रकाश राम, भोला रविदास, नरेश करमाली, रंजीत करमाली, कमलेश यादव, राधेश्याम बैठा, राम प्यारे शर्मा, चंदू जयसवाल, लालदेव सोरेन, सुमित सरकार, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, रामदुलार साव कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!