उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी बगरैया में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उरीमारी ओपी प्रभारी राम कुमार राम विशिष्ट अतिथि गणेश राम (एसी-एसटी काउन्सिल अध्यक्ष बरका सयाल) शामिल हुए। विद्यालय प्रांगण में झंडोत्तोलन किया गया।
कार्यक्रम में निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, एएसआई रसिक किस्कू, कृष्णा दुबे, संजय सिंह, सुखदेव करमाली, गोपी मांझी, शनिचर मांझी, सोनी देवी, देवंती देवी,पुष्पा देवी, गायत्री देवी, बुधनी देवी,पूनम कुमारी, रंगीता हांसदा, राजेन्द्र राम, पिंटू कुमार, रंजीत करमाली, राजू बेसरा, पूनम सरोज किंडो, अर्चना कुमारी, सूरज कुमार, सुशील कुमार, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, बिनोद हांसदा, पूनम भारती, सुमन हांसदा, बबीता सोरेन, विकाश करमाली, चंद्रदीप कुमार चौधरी, महेंद्र साव,चेतो मांझी,सिकेन्द्र बक्श अंसारी,भीम साव,राजू सिन्हा,जुगेश बेदिया, सबिता देवी, प्रीति देवी, मीरा कुमारी, अनीशा कुमारी, संजू कुमारी, वैष्णवी यादव, कृष्टी भारती, आदित्य कुमार सहित सैकडों छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्षिक खेलकूद का आयोजन
विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्षिक खेल-कूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों को चार हाउस बिरसा मुण्डा हाउस तिलका मांझी हाउस, सिद्दो कान्हू हाउस और नीलांबर पीतांबर हाउस में बांटा गया। जिसमें बिरसा मुण्डा हाउस 210 अंक प्राप्त कर विजेता बना।