रामगढ़: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी शिव मंदिर से रविवार को आकर्षक झांकी के साथ भव्य बारात निकाली गई। अवसर पर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भुरकुंडा पंचायत मुखिया  अजय कुमार पासवान, योगेश दांगी, सुभाष दास सहित कई गणमान्य शामिल हुए। पूजा कमेटी के द्वारा अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण से निकली बारात में नाचते-झूमते हुए शिव भक्त मेन रोड पर भुरकुंडा बाजार, बिरसा चौक गई और पुनः मेंन रोड होते हुए छठ मंदिर और सौदा डी से वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां देर रात तक भगवान शिव और माता पार्वती का सांकेतिक विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

बारात में पूजा समिति के अध्यक्ष शिवशंकर पाडेय, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष बसंत करमाली, नित्यानंद पाठक, सौरभ पासवान, सुधीर दूबे, विक्रम, आकाश कुमार, जसवंत कुमार, भोलू पाठक, सागर कुमार, सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!