अनगड़ा (रांची): श्रद्धा सरना समिति गेतलसूद के तत्वावधान में शुक्रवार को बजरंग चौक सरना स्थल में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जशपुरिया बीएड कालेज के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा, पूर्व प्रमुख अनीता गाड़ी, पूर्व उप प्रमुख अनवर खान और गेतलसूद पंचायत मुखिया शांति मुंडा उपस्थित थे।

पूजा राजदेव पाहन ने कराया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध नागपुरी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। आसपास के गावों से आये सभी पाहनों को आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। अवसर पर गेतलसूद, बनादाग, बीसा, जराटोली, करंजटोली, लेंभाटोली, परासटोली, सोसो, चमघटी सहित अनेक जगहों से खोरहा टीमें शामिल हुई। सभी को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हम आदिवासी प्रकृति पूजक है। यही विश्वास प्रकृति को संरक्षित रखने के काम आती है। हमें अपने परंपरा व विश्वास को बनाये रखने के लिए एकजुट होना होगा। वहीं जैलेन्द्र कुमार से सरना माता से सभी के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अजय उरांव ने किया।

अवसर पर संजय नायक, शिवदास गोस्वामी, सीता राम मुंडा, जितेंद्र उरांव, हेमनाथ महतो, बिटटू उरांव, ग्रामप्रधान जितेन्द्र उरांव, रामचन्द्र उरांव, दशरथ मुण्डा, नीरज मुण्डा, वीरेन्द्र मुण्डा, रवि उरांव, अर्जुन मुण्डा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!