रामगढ़: पंचायत कटिया बस्ती पतरातू के गरेवाटांड़ में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। कलश पूजन के उपरांत हर हर महादेव जयकारे के बीच गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली गई। जिसमे बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ स्थल से आरंभ हुई कलश यात्रा बिरसा मार्केट होते हुए पंच बाहिनी मंदिर नलकारी नदी तट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। यहां से कलश यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची। जहां कलशों को स्थापित किया गया। अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मौके पर मुखिया किशोर कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, उप मुखिया नंदकिशोर महतो, वार्ड सदस्य रिता देवी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र महतो, सचिव मोहित महतो, कोषाध्यक्ष वकील महतो, उपाध्यक्ष अशोक महतो, उपसचिव धनराज महतो, उपकोषाध्यक्ष सुरेश महतो,बसंत साव, मुख्य जजमान किशोर कुमार महतो, पारिजात कुमारी, वकील महतो, देवी धनराज, कांति देवी, कैलाश चंद्र कुमार, प्रतिमा कुमारी, मोहित कुमार, अनु कुमारी, जलेश्वर महतो, सविता देवी, शंकर महतो, संगीता देवी, शंभू कुमार, प्रतिमा देवी, योगेंद्र महतो, सुभाषों देवी, नरेश महतो, सरस्वती देवी, अजय कुमार, कुंती देवी, समाज सेवी भुनेश्वर महतो, गणेश ठाकुर, अशोक महतो, निर्मल जैन, गोविंद प्रसाद सोनी, नीतीश कुमार ,पंकज महतो, संजय कुमार, बृजलाल पटेल, महेंद्र कुमार, प्रदीप महतो, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, त्रिभुवन महतो, सुनील कुमार, गणेश महतो, राजेंद्र महतो, परमानंद पटेल, मोनू कुमार, सोनू कुमार, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष शामिल थे।
