हजारीबाग: पुलिस ने वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया है।  एंटी क्राईम चोकिंग के दौरान पेलावल ओपी क्षेत्र से अर्न्तराजीय गिरोह के 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गए हैं।  सभी एक स्कॉर्पियो पर सवार थे। पुलिस को वाहन जब्त कर सभी अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लोहसिंघना थाना प्रभारी के द्वारा पेलावल ओपी के पेट्रोलिंग पार्टी को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया कि एक बिहार नंबर प्लेट लगा सफेद रंग की स्कोर्पियो गाडी पुलिस की गश्ती गाडी को देखकर इंद्रपुरी चौक पर लगे बैरियर को धक्का मारते हुए पेलावल की ओर तेज गति से भाग रहा है। सूचना का सत्यापन और त्वरीत कार्रवाइ हेतु श्री अमित आनन्द  अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने पेलावल गदोखर मोड के पास पुलिस बल के सहयोग से बैरियर लगाकर इंद्रपुरी चौक हजारीबाग की ओर से तेज गति से आता हुआ स्कार्पियो वाहन को सशस्त्र बल के सहयोग से बैरियर लगाकर पकड़ लिया गया।

 वाहन के अंदर कुल 06 लोग बैठे हुये पाये गए। सभी ब्यक्ति को आवश्यक पूछ-ताछ हेतु पेलावल ओपी लाया गया। तत्पश्चात कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर इनलोंगों के द्वारा बताया गया कि ये सभी चार पहिया वाहन की चोरी करते है और आज ये सभी हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र में वाहन चोरी हेतु वाहन को चिन्हित कर रहे थें।

 पकड़ाये अभियुक्तों के द्वारा यह भी बताया गया कि ये सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो बिहार में अवैध शराब की तस्करी के लिए शराब माफियाओं को चोरी का वाहन उपलब्ध कराते हैं और हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्र से कई स्कोर्पियों वाहन चोरी करके बिहार के शराब माफियाओं को बेच देते हैं।

उक्त संबंध में कटकमसंडी (पेलावल ओ०पी०) थाना काण्ड संख्या 27/26 दिनांक 12.02. 2026 धारा 111 (2)/11(4)/116 (6)/317 (2) 3/5 बी०एन०एस० 2023 के अन्र्तगत काण्ड दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों चालक अशरफ अली उर्फ यशरब अली उर्फ पप्पू खान उर्फ गुरूजी पिता शेख नसीम अहमद, गांव कुसडीहरा जिला रोहतास (बिहार), विवेक कुमार उम्र 25 वर्ष पिता उमेश यादव ग्राम गाँधीनगर वार्ड नंबर-33 थाना नगर जिला औरंगाबाद (बिहार), विकास कुमार पिता मदन साव ग्राम वैधबिगहा थाना हरीहरगंज जिला-पलामू, जितेन्द्र कुमार मेहता उर्फ छोटू पिता-नरेश प्रसाद मेहता ग्राम-शेखा थाना मुफ्फसील जिला- हजारीबाग, मो. जोनी पिता मो० असरफ ग्राम बुलेन टोली, थाना दिदारगंज, जिला-बिहार शरीफ (बिहार), शेखराज पिता- शेख हबीबुल्हा ग्राम अकबरपुर थाना-रोहतास जिला- रोहतास (बिहार) शामिल हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!