रामगढ़: बेदिया विकास परिषद् की बैठक शनिवार को घुटूवा प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष शंकर बेदिया की अध्यक्षता में और महासचिव रामफल बेदिया के संचालन में हुई। बैठक में परिषद् की सामाजिक संगठन मजबूती प्रदान करने, वितीय सदस्यता संग्रह करने, बेदिया समुदाय आदिवासियों की भू-वापसी जमीनों पर दखल-दिहानी करने, जमीनों का आनलाईन करने आदि परविचार-विमर्श किया गया।
वहीं बेदिया युवा मंच के युवा महोत्सव स विज्ञान प्रदर्शनी की सफलता की सराहना की गई। साथ ही बेदिया समुदाय पर चल रहे शोध पर भी चर्चा की गई। आगामी लोकसभा चुनाव में सामाजिक भागीदारी और हितों पर विचार किया गया। बैठकठक के दौरान परिषद के जिलास्तरीय कई पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। वहीं 15 दिनों के अंदर जिला स्तरीय बैठक कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्तों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी शहीद जीतराम बेदिया की जीवनी को झारखंड के पाठ्यक्रम में शामिल करने, शहादत स्थल घोड़ा गढ़ा गगारी को सुंदरीकरण एवं आदर्श गांव बनाने, बेदिया समुदाय की पुरखा संपत्ति बेदिया का गढ़ महोदी गढ़ को पर्यटक स्थल घोषित करने, सिल्ली प्रखंड़ में बेदिया के मांझी उपाधी को बेदिया जनजाति आदिवासी जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग उठाई गई।
बैठक में देवकीनंदन बेदिया, गोबिंद बेदिया, रामदयाल बेदिया,मनोज कुमार बेदिया, बालकिसुन बेदिया, ललन बेदिया, बंशी बेदिया, सोहराय बेदिया, पांडेय बेदिया, किशोर बेदिया, जागेश्वर बेदिया, शिवनारायण बेदिया, तुलसी बेदिया, चरेन्द्र बेदिया, मंशा बेदिया, बुधराम बेदिया, झलकू बेदिया, संजीत बेदिया, सुनिता देवी, मोहनी देवी, कविता देवी, मनोज बेदिया सहित अन्य मौजूद थे।