रामगढ़: सामाजिक संस्था विशेष चाइल्ड वूमेन एंड फार्मर्स केयर फाउंडेशन ने सोमवार को लपंगा पंचायत के गुप्ता मार्केट में सेनेटरी पैड का वितरण किया। अवसर पर संस्था ने नारी पैड बैंक के माध्यम सेकई महिलाओं और किशोरियों को सेनेटरी पैड दिया।

इस दौरान झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका कर्मचारी संघ की प्रदेश प्रभारी संजीदा खातून, जिला कोऑर्डिनेटर अब्दुल कुद्दूस और प्रखंड कोऑर्डिनेटर बिंदु देवी उपस्थित रहे।

मौके पर संजीदा खातून ने कहा की नारी स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिहाज से संस्था की पहल सराहनीय है। सेनेटरी पैड के उपयोग से कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाव हो सकता है। कहा कि संस्था के प्रयास से कई जिले और प्रखंड की महिलाएं  लाभान्वित हो रही है।

मौके पर जैनब खातून, शगुफ्ता परवीन, शमां परवीन, शीला देवी, आशा देवी, दृष्टि कुमारी, श्रेया कुमारी, अंजली कुमारी, राधा देवी, अंजली कुमारी, प्रिया कुमारी, आरती देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!