कोडरमा: संस्था समर्पण, भारतीय जन उत्थान परिषद एवं सीक्वेस्ट की ओर से बेंदी पंचायत के चोरही चट्टान, छतारा एवं सिंदरी गांव में 80 परिवारों के बीच 160 स्मोकलेस चूल्हा का वितरण किया गया।

चूल्हा वितरण कार्यक्रम के दौरान बेंदी पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने संस्था को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में समर्पण संस्था बहुत अच्छा काम कर रही है। इसी क्रम में आज प्रत्येक महिलाओं को एक जोड़ा स्मोकलैस चूल्हा देकर महिलाओं के कामों को कम करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि स्मोकलैस चूल्हा से लकड़ी की खपत कम होगी, धुआं भी कम निकलेगा। जिससे पर्यावरण को साफ रखने में सहयोग मिलेगा।

भारतीय जन उत्थान परिषद के परियोजना समन्वयक इंद्रजीत मेहता ने स्मोकलेस चूल्हे की विशेषताएं एवं फायदे बताते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि हमारा पर्यावरण को हर हाल में स्वच्छ एवं संतुलित रखना जरूरी है, इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा इस पंचायत के सभी गांव के सभी परिवारों को स्मोकलेस चूल्हे देने का पहल किया गया है।
आलोक कुमार सिन्हा ने कहा कि महिलाएं जो जंगल से लकड़ी चुनकर ले जाती हैं वह 2 दिन में ही खपत हो जाता है पर इस चूल्हे की मदद से 2 दिन में खपत होने वाली लकड़ी कम से कम 8 से 10 दिनों तक चलेगी। जिससे उनको बार-बार जंगल भी नहीं जाना पड़ेगा और पेड़ों की कटाई-छटाई में कमी आएगी। धुआं रहित होने के कारण धुएं से होने वाली बीमारियों से भी कमी आएगी।

मौके पर मुख्य रूप से समर्पण के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार सिन्हा, चाइल्डलाइन के कोऑर्डिनेटर श्रवण कुमार, वजीर भुईयां, योगेश कुमार, समर्पण के क्षेत्रीय कार्यकर्ता शिव कुमार, देवंती देवी, राजेश भुईयां, महेंद्र सिंह तरुण कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!