धरा को सुंदर और सुरक्षित बनाने का लें संकल्प: शालिनी गुप्ता

कोडरमा: पृथ्वी दिवस के मौके पर संस्था समर्पण, लीड्स एवं झारखण्ड यूथ नेटवर्क की ओर से जिला समाहरणालय कोडरमा से गांधी चौक कोडरमा तक रैली, मानव श्रृंखला का निर्माण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष सह विधायक प्रत्याशी शालिनी गुप्ता उपस्थित रहीं। मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज हम सभी ग्लोबल वार्मिंग के चपेट में है। पर्यावरण खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन को बचाना हम सबकी जवाबदेही- जिम्मेदारी है। उन्होंने धरा को सुंदर और व्यवस्थित करने के लिए सभी को संकल्प लेने की बात कही।

समर्पण संस्था के सचिव इंद्रमणि साहू ने कहा कि पृथ्वी दिवस से लेकर पर्यावरण दिवस तक कुल 45 दिनों तक लगातार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में जल, जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर जागरूकता लाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही।

झारखंड यूथ नेटवर्क के राज्य समन्वयक नवनीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने भावी पीढ़ी के लिए अपना कंट्रीब्यूशन देना जरूरी है।
सभा संबोधन के उपरांत ढोढाकोला की किशोरियों के द्वारा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

रैली का नेतृत्व कोडरमा यूथ नेटवर्क की काजल कुमारी एवं समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू ने किया। संचालन समर्पण के समन्वयक शंकर लाल राणा ने किया।

मौके पर झारखंड यूथ नेटवर्क के सदस्य बबिता कुमारी, अमित कुमार, काजल कुमारी, लीड्स के दीपक कुमार, समर्पण के मंगलदेव रजक, उमेश कुमार, बिमला देवी, रिंकू देवी, निलेश कुमार, उमेश कुमार, योगेश, प्रभाकर कुमार दास, ग्रीन हब, भोपाल से आए मलय सांगडे, सीमा कुमारी, प्रीति गुडिया मुर्मू, चंचला कुमारी, रेणु कुमारी, कुसुम कुमारी, भारती कुमारी, निर्मल कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, संजय, संध्या कुमारी, मोनिका कुमारी, सोनी कुमारी, मीनाक्षी, सपना, सिमरन कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!