रांची : चुट्टू पंचायत निवासी सह पंचायत समिति सदस्य सोमनाथ मुंडा कांके प्रखंड प्रमुख बन गये हैं। जिससे उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। प्रमुख पद के चुनाव में सोमनाथ मुंडा को 23 वोट प्राप्त हुआ है। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमर तिर्की को नौ वोट मिले। चुुनाव का परिणाम घोषित होने के उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। बताते चले कि सोमनाथ चुट्टू पंचायत के प्रधान और रांची जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं राजनैतिक रूप से कांग्रेस पार्टी के भी सक्रिय नेता हैं। कांके प्रमुख बनने पर सोमनाथ मुंडा को लोगों ने बधाई दी है। वहीं समर्थकों ने कहा है कि सोमनाथ मुंडा ईमानदार और कर्मठ छवि के जनप्रतिनिधि हैं। उनक कांंके प्रमुख बनने से पूूूरे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।