महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से मिलेगी संगठन को मजबूती : सुदेश कुमार महतो
रांची: हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक को डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, पार्वती देवी, दीपक महतो, इस्लाम अंसारी, संजय मेहता सहित अन्य ने संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की अस्मिता, पहचान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें हर जिले, प्रखंड और गाँव तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और इस संगठन विस्तार के अभियान को कालबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
सुदेश कुमार महतो महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। यह निर्णय लिया गया कि संगठन में महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में अधिक अवसर दिए जाएंगे, ताकि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचा सकें और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर सकें।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा की गई। डिजिटल प्रचार और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा, जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेगी।
बैठक में रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रामलखन प्रसाद, आशुतोष तिवारी, ओम भारती, दिलीप साहू, राजकिशोर कुशवाहा, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव, मुनिया उरांव, अभिषेक राज हेरेंज, हाकिम अंसारी, रमेश भगत, दीपक महतो, गोपीनाथ सिंह, डॉ पार्थ परितोष, प्रत्यूष प्रशांत, आशुतोष तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।