जप्यो जिन्ह अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ न आयो…
रामगढ़: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को विशेष दीवान सजाया गया। सुबह 7:30 बजे रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इसके उपरांत रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में 10:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार किया गया। मौके पर भाई नरेंद्र सिंह जी बनारस वाले ने अपने शब्दों से संगत को निहाल किया। “जप्यो जिन्ह अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ न आयो”, जैसे सबद सुनकर साध-संगत निहाल हुए।

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई गुरजीत सिंह ने कथा विचार कर सिख इतिहास के बारे में जानकारी दी। वहीं रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह ने भी अपने शब्दों से संगत को निहाल किया। अवसर पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के बाहर शहरवासियों के बीच ठंडा शरबत और चना और संगत के बीच में अटूट लंगर बांटा गया।
मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में मुख्य रूप से प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मित प्रधान हैप्पी छाबड़ा कुज्जू गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान रामदयाल सिंह चोपड़ा, जोगिंदर सिंह जग्गी, गुरजीत सिंह सलूजा, रणजीत सिंह छाबड़ा, अंकित कालरा, तेजिंदर सिंह सोनी, बंटी चमन, नरेंद्र सिंह चमन, पुष्पेंद्र सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह एलआईसी वाले, जगजीत सिंह जग्गी, अमरजीत सिंह जग्गी, हरनीत सिंह जग्गी, खालसा फेडरेशन के अनमोल आनंद, अंगद सिंह, कशिश छाबड़ा, आशु कालरा, राजा कालरा, बबलू छाबड़ा, राजी गांधी, विकल कालरा, शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, हरदीप सिंह होरा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, जसकीरत सिंह भाटिया, सुरेंद्र चमन, अमन कालरा, रॉकी सिंह, इंद्रजीत सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह कोहली, सुखविंदर सोनी, लक्की मेहरा, परमजीत सिंह सैनी, बबलू सैनी, पुपिंदर सिंह खंबे, पप्पू जस्सल, कुलवंत सिंह मरवाह, बलजीत सिंह बेदी, बिट्टू चंडोक, काले संघोत्रा, महेंद्र कौर अरोड़ा, बलविंदर कोर, सतनाम कोर, विमला मेहरा, पम्मी कालरा, मंजीत कौर, परमजीत कौर, सुमी जोली, चरणजीत कौर जोली,जसमीत कौर गांधी, रंजू अरोड़ा, सीमा कोहली मनप्रीत कौर, सतविंदर कौर, मनप्रीत कौर सैनी सहित अन्य शामिल रहे।
