रामगढ़: नव वर्ष को लेकर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में बुधवार की रात्रि 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें भाई रागी हरजीत सिंह जी पटना वाले अपनी मधुर आवाज से कीर्तन कर निहाल किए। नव वर्ष को लेकर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा साहिब में वाहेगुरु का जाप किया गया। विशेष दीवान में सिख समाज के बड़ी संख्या में सिख संगत शामिल हुए। इसके बाद लंगर अटूट बांटा गया। मुख्य रूप से  गुरूद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा मीत प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सैनी,  हरजीत सिंह छाबड़ा, नरेंद्र सिंह चमन,  तेजेंद्र सिंह सोनी,मनजीत सिंह कुजू वाले,रौनक छाबड़ा,इकबाल सिंह छाबड़ा, तेजिंदर पाल सिंह सलूजा अमन सिंह गुरजोत सिंह सैनी, राज जस्सल , जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सुमी जोली, गुरबक्श कौर सैनी, , लवली लांबा, सतविंदर कौर सैनी निक्की लांबा, सुदेश कौर,  बलविंदर कौर छाबड़ा, बबली चरणजीत कौर जॉली सोनी, सोमा जस्सल, लवली गांधी, बलविंदर कौर आदि शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!