Special meeting of BJP Scheduled Tribe MorchaSpecial meeting of BJP Scheduled Tribe Morcha

आरक्षित सीटों पर कमल खिलाएगा जनजाति मोर्चा : बाबूलाल

रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़़ा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा को और मजबूत कर सभी जनजाति आरक्षित सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प लें। कहा कि झारखंड में जनजाति समाज आठ लोकसभा और 40 विधानसभा क्षेत्र में निवास करते है। मोर्चा कार्यकर्ता देश और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार आदिवासियीं पर हो रहे शोषण, अत्याचार, बलात्कार जैसे मुद्दों को दरकिनार कर रही है। इस बार आगामी चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है ।

वहीं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रम पर  प्रकाश डालते हुए कहा कि अगस्त से दिसंबर महीने तक पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में सघन कार्यक्रम चलाएं। सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त करें और संगठन को मजबूत करें।राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार,

राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नही है। अगर अमन चैन लाना है तो भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में लाना होगा । वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक मोर्चा को मजबूत करते का आव्हान किया।

बैठक में उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, अवधेश सिंह चेरो, ताला मरांडी, मेनका सरदार, राजेंद्र मुंडा, लक्ष्मण टुड्डू, अरुण उरांव, जेबी तुबिद, बडकुंवार गगराई, जयप्रकाश भोक्ता, रवि मुंडा, अन्नू लकड़ा, सहित सभी जिला के मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष सुकमणि हेंब्रम ने किया।

By Admin

error: Content is protected !!