हजारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत ने ‘अस्मिता’  पहल के तहत कर्जन ग्राउंड में जिला स्तरीय खेल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम सुबह 7 बजे शुरू हुआ और जिला खेल कार्यालय हजारीबाग, झारखंड खेल विभाग तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया  के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर अरविंद राणा, डीएसपी प्रशांत कुमार, नव झारखंड फाउंडेशन के अध्यक्ष किशोरी राणा, राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल पदाधिकारी उमेश ठाकुर, हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अजीत कुमार साव और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के मिथिलेश कुमार सिंह शामिल हुए। जिला युवा अधिकारी ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिला सशक्तिकरण और खेल संस्कृति को मजबूती देते हैं।

अवसर पर खास आकर्षणवसुधा कल्याण फाउंडेशन का महिला योगदान पर आधारित फैशन शो, कराटे प्रशिक्षण, सहित 100, 200 और 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिले के स्कूलों, कॉलेजों, युवा क्लबों और महिला खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

By Admin

error: Content is protected !!