कंडेर पंचायत के पुरनाडीह में सात दिवसीय यज्ञ का आयोजन 

‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से गूंजायमान हुआ क्षेत्र 

रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत कंडेर पंचायत के पुरनाडीह में शनिवार को श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ 1100 कलशों की यात्रा के साथ आरंभ हुआ। अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो रामगढ़ के दामोदर घाट से जल लेकर वापस सुभाष चौक, टायर मोड़ हो हुए पुरनाडीह यज्ञ स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।

कलश यात्रा में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से क्षेत्र गूंजायमान रहा। वहीं यज्ञ स्थल पर आचार्य कृष्ण ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना कराई। यज्ञ के पहले दिन पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश अनुष्ठान संपन्न हुआ। यजमान के रूप में रविंद्र करमाली, महंगु करमाली, उमेश महतो, रामजनम बेदिया और सुलेंद्र बेदिया सपत्नीक शामिल रहे।

कलश यात्रा में द्वारिका महतो, इंद्रलाल बेदिया, देवचरण बेदिया, महेश रजवार, महेश्वर बेदिया, महेंद्र करमाली, सूर्यकांत पासवान, बालेश्वर बेदिया, चितरंजन बेदिया, पुनीता देवी, ललिता देवी, कालो देवी, अर्जुन प्रजापति ,राम जन्म बेदिया, सुरेश बेदिया, मनोज करमाली, उमेश बेदिया, संजय बेदिया, दीपक बेदिया, बीरबल बेदिया, चितरंजन मुंडा सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!