71 सदस्यीय राज्य परिषद और 25 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी बनी

सम्मेलन के जनता से जीवंत रिश्ते बनाने पर दिया गया जोर 

रामगढ़: कुज्जू स्थित अक्षत बैंक्वेट हॉल में झारखंड जन संस्कृति मंच का दो दिवसीय पांचवां राज्य सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन पूर्व सचिव डॉ. बलभद्र ने कामकाज की  रिपोर्ट पेश की। इसके उपरांत हाल में दिवंगत साहित्यकार-संस्कृतिकर्मियों की स्मृति में महेश सिंह ने शोक प्रस्ताव पढ़ा।

अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस दौर में लोगों की सांस्कृतिक एकता और विविधता को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में संस्कृति की रक्षा के लिए आगे बढ़कर जनता से जीवंत रिश्ते बनाने की जरूरत है। मौके पर  राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह ने लेखक कौलेश्वर गोप को अंगवस्त्र देकर स‌म्मानित किया।

आज दूसरे सत्र में 71 सदस्यीय राज्य परिषद् का निर्माण किया गया। राज्य परिषद् ने 27 सदस्यों का राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुनाव किया। नयी कार्यकारिणी ने संस्कृतिकर्मी सुरेंद्र बेदिया को राज्य सचिव, कवि-संपादक शंभू बादल को राज्य अध्यक्ष और पत्रकार जावेद इस्लाम का चुनाव कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किया। वहीं आरपी वर्मा, बीएन ओहदार, भरत बेदिया, रिजवान सिद्दिकी, शंकर पांडेय और एसएन पाठक को राज्य उपाध्यक्ष, रमेश शर्मा को उपसचिव, जयबीर हांसदा, डॉ. कृष्णा गोप, जन्मेजय और महेश गोप को सहसचिव चुना गया।

 

By Admin

error: Content is protected !!