रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार को मणिपुर में हुई घटना के विरोध में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। राजधानी रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर शाम पांच बजे प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडियाकर्मियों से कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है कि 21वीं सदी में भी एक महिला के साथ इस तरह की बर्बरता की जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना भाजपा शासित प्रदेशों में ज्यादा घट रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की इस घटना सिर्फ मणिपुर ही नहीं पूरे भारत वर्ष को शर्मशार किया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ वायरल वीडियो दिल दहला देने वाली है। भाजपा मणिपुर की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। मणिपुर अराजकता की आग में जल रहा है।

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि मणिपुर में मानवता मर गई है। पीएम मोदी को उनकी चुप्पी पर देश कभी माफ नहीं कर पाएगा। राज्य और केंद्र में खुद की नाकामियों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराने की बजाय प्रधानमंत्री मोदी को देश को बताना चाहिए कि मणिपुर में हुआ क्या है। संसद में हम मणिपुर पर विस्तृत चर्चा चाहते हैं और पीएम मोदी को सदन में हिंसा पर विस्तृत बयान देना चाहिए। मणिपुर के मुख्यमंत्री का तत्काल इस्तीफा लिया जाए और राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

पुतला दहन कार्यक्रम सुखदेव भगत, विधायक दीपिका पाण्डेंय सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, सतीष पॉल मुंजनी, सूर्यकांत शुक्ला, ईश्वर आनंद, रमा खलखो, गजेन्द्र सिंह, बेलस तिर्की, डॉ राकेश किरण महतो, निरंजन पासवान, नेली नाथन, सुन्दरी तिर्की, गुंजन सिंह, सी पी संतन, आलोक तिवारी, बसुदेव वर्मा, संजय कुमार, इन्द्रजीत सिंह, राजू राम, सुबोध गुप्ता, नीतू देवी, दिनेश लाल सिन्हा, अजय सिंह, धर्मेन्द कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, पिंकी सिंह, पार्वती सिंह, नीलम सहाय सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!