अध्यक्ष करण कुमार और सचिव प्रिया सिंह बनी
रामगढ़: डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा (लारी) में बुधवार को बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के बीच छात्र-परिषद का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष करण कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव प्रिया सिंह, उपसचिव संगीता कुमारी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार महतो और उपकोषाध्यक्ष यशोदा कुमारी चुनी गई। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर के द्वारा चयनित पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया और पद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही उन्होंने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को छात्र हित में निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी।
मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय,नयनस कुमार मिश्रा, डॉ. अशोक राम, इंदु कुमारी झा, मुरारी कुमार दुबे, सुप्रिया बर्मन, सुलेखा कुमारी, वरुण कुमार समेत सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
