बड़कागांव: कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के भूगोल विभाग के सेमेस्टर- 6 सत्र 2020-2023 के विद्यार्थियों को चतरा जिले में स्थित भद्रकाली मंदिर, तमासिन जलप्रपात तथा हजारीबाग जिले के रामगढ़ राज के पद्मा किला का भौगोलिक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसका नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो. रंजीत प्रसाद द्वारा किया गया।

अवसर पर उन्होंने कहा कि भौगोलिक भ्रमण से विद्यार्थियों को भूगोल समझने में सहायता मिलती है, वे प्राकृतिक स्थलाकृति, प्राकृतिक वनस्पति, जीव जंतु तथा पर्यावरण को समझने में सहायता मिलती है। प्राचार्य कृति नाथ महतो ने भ्रमण की अगुवाई करते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को झारखंड में पर्यटन के विकास एवं महत्व को बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी हर्ष देखा गया। पर्यावरण के संरक्षण हेतु स्वयं एवं समाज को जागृत करने का उनमें संकल्प देखा गया। शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं में सामाजिक नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है, शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थी कई नई चीजों को भी सीखते हैं नए स्थानों को देखते हैं भविष्य में समाज तथा विद्यालय का भी नाम रोशन करते हैं।

शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य रूप से प्रो. ज्योति जलधर, प्रो. निरंजन कुमार नीरज, प्रो. सुरेश महतो, प्रो. ऋतुराज, प्रो. ललिता कुमारी, प्रो. पवन कुमार, छात्र -छात्राओं में राजन कुमार, अनुज कुमार, अरविंद, राहुल कुमार, तुलेश्वर, चंद्रमौली, गौतम चौधरी, राजकुमार, सोनाली कुमारी, जयंती कुमारी, नंदनी कुमारी, पम्मी कुमारी, पूजा कुमारी, आंचल कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, पार्वती कुमारी, अजीत कुमार, राहुल कुमार, अनिता कुमारी, सरोज कुमार, सोनी कुमारी, पल्लवी कुमारी, अभिषेक कुमार, कालीचरण महतो, टुकन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!