रांची: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रखंंड स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम ओरमांझी में खेला गया।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र शाही मानकी एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक वर्ग का फाइनल मैच उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरा केरम बनाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय मयापुर के बीच खेला गया। जिसमें आरा केरम ने मयापुर को 2-0 से पराजित कर दिया। 17 वर्ष बालक वर्ग में में एस स प्लस टू उच्च विद्यालय ओरमांझी बनाम अब्दुल क्युम रजाक इरबा के बीच खेला गया। जिसमें ओरमांझी ने ईरबा को 2-0 से पराजित किया।
वही बालिकाओं में टिकैत उमरांव सिंह शेख भिखारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय ओरमांझी बनाम मध्य विद्यालय चकला के बीच खेला गया। जिसमें ओरमांझी ने चकला को ट्राईब्रेकर में 4-3 से पराजित किया।
टुर्नामेंट में जिला परिषद सदस्य कमिश्नर मुंडा, प्रखंड प्रमुख अनुपमा देवी, टुंडाहुली के मुखिया रमेश बेदिया, तोहिद अंसारी ने विजेता एवं उप विजेताओं को शिल्ड देकर सम्मानित किया।
मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा देवी, बीपीओ रीना यादव, उमर अंसारी, असद, विरेन्द्र महतो, नन्द किशोर, सुरेन्द्र महतो, रमेश कुमार महतो का सराहनीय भूमिका रही।
