Supremo of extremist organization PLFI Dinesh Gope arrestedSupremo of extremist organization PLFI Dinesh Gope arrested

रांंची: उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो और 30 लाख के इनामी उग्रवादी दिनेश गोप को एनआईए (NIA) और झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश गोप को भारी सुरक्षा के बीच रांंची लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एनआईए और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात उग्रवादी दिनेश गोप गिरफ्तार हुआ है। वह भारत के पड़ोसी देश नेपाल में था। जहां से गिरफ्तारी होने की जानकारी मिल रही है। नेपाल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से उसे रांची लाया गया है।

दिनेश गोप पर झारखंड में हत्या और रंगदारी 150 से ज्यादा  मामले दर्ज है। झारखंड सरकार ने दिनेश गोप पर 25 लाख और एनआईए ने पांच लाख का इनाम रखा है। वह मूल रूप से झारखंड के खूंटी जिले का रहनेवाला बताया जाता है। पीएलएफआई के सुप्रीमों दिनेश गोप की गिरफ्तारी एनआईए और झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

By Admin

error: Content is protected !!