रामगढ़ में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने किया बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन

रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन रामगढ़ कॉलेज मैदान किया गया। जिसकी अध्यक्षता देवानंद महतो तथा संचालन द्वारिका प्रसाद व संतोष महतो ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष  टाइगर जयराम महतो और विशिष्ट अतिथि पार्टी के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड जिस उदेश्य के साथ बना उससे यह आज भी कोसों दूर है।  राज्य को बचाने के लिए बदलाव का संकल्प लेने की जरूरत है। कहा कि झारखंड में नियोजन का पहला हक  यहां के स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए था। जो अब तक नहीं मिल सका है।

झारखंड के लोगों के साथ हुई साजिशों से उनकी दशा इतनी खराब हो चुकी है। आज भी लोग 05 kg चावल के लिए लाइन में लग रहे है। अगर सरकार मे हमलोग आते हैं तो गैर मजरुवा जमीन का रसीद कटवाने का काम करेंगे।  लीज की अवधि 99 साल का नही बल्कि 25 -30 साल का होगा। जमीन देने वाला ही जमीन मालिक होगा, भले ही जमीन पर जब तक कंपनी/फैक्ट्री स्थापित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि कुमार महतो, आनंद केटियार, पानेश्वर, सुदर्शन महतो, देवानंद कुमार, संतोष महतो, पंकज महतो, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, राजेन्द्र महतो, ओमप्रकाश महतो, डा. राजेश महतो, द्वारिका प्रसाद, मुनीनाथ महतो, लालू प्रसाद विशाल महतो, चंदन महतो, प्रकाश प्रभाकर ,लीलावती महतो, रूपा महतो,गुडी देवी, भारती कुशवाहा, देवंती देवी, पवन महतो, नितीश कुमार, देवा महतो, मनोरंजन महतो, सुभान अंसारी, राजदीप महतो, प्रविन कुमार, अशोक चौधरी,सुरेंद्र कु. महतो, प्रभु दयाल महतो, सनी पटेल, दीपक महतो, डबलु महतो, सरवन महतो, कुल दीप महतो, मनीष महतो, नरेंद् महतो, मिथलेस महतो के अलावा कई उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!