बड़कागांव :  पुराना पेट्रोल पंप के निकट इंटर आर्ट्स कॉलेज बड़कागांव में शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता मिथलेश कुमार एवं संचालन नीलम कुमारी ओर राहुल कुमार के द्वारा सुचारू रूप से क्या गया। अथिति कृष्णा राम को बुक देकर जोरदार स्वागत किया गया वही पर कृष्णा राम ने बच्चों को संबोधित करते हुए बोले कि शिक्षक भगवान के सम्मान होते है। गुरु शिष्टाचार सिखाने का काम करते हैं।कॉलेज में संस्कृति कार्यक्रम भी किया गया जिसमें बच्चे लोग कभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर छात्रों पलक जायसवाल, इशिका कुमारी, नीलम कुमारी, राहुल कुमार, बब्लू कुमार, खुशी जायसवाल, करन कुमार के अलावा सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!