बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के सचिव, प्राचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया।

मौके पर विद्यालय के सचिव गोपाल यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदानों के बारे में बच्चों को बताया एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।भारत में गुरु शिष्य की परंपरा बहुत प्राचीन समय से चली आ रही है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मधु ने शिक्षक के महत्व पर भाषण दिया वहीं चाहत, डिंपी, रूही सहित कई बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। मंच का संचालन अरविंद एवं सौम्या ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, माहे आलम अंसारी, विकास कुमार, बिंदेश्वरी यादव, अर्जुन साव, नवीन पाठक, जितेंद्र पांडे, रितु कुमारी, रंजीत कुमार, ललन कुमार, राधिका कुमारी, सरिता गयासेन, सीमा श्रीवास्तव, शालिनी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रियंका सिंह, रंजीत प्रसाद, रेणु कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!