उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के सचिव गोपाल यादव के द्वारा राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया। इसके उपरांत निर्देशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी और उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।
अवसर पर गोपाल यादव ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 40 साल शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित किए। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रोफेसर रहे और अपने ज्ञान और विद्वता से पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा सातवीं से दसवीं तक के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने नृत्य-संगीत पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। शिक्षकों के बीच म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष शिक्षक में ललन कुमार महिला शिक्षिका में राधिका कुमारी विजेता बनी।
मौके पर सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, अनीता कुमारी, राधिका कुमारी, फुलमुनी मुर्मू, प्रियंका सिंह, शालिनी सिंह, रेणु कुमारी, रितु कुमारी, सानिया, शिव साह, रंजीत कुमार, ललन कुमार, रंजीत मेहता सहित अन्य मौजूद थे।